हाथों में हथकड़ी, सैन्य विमान, ट्रंप ने भारतीयों के साथ क्या किया ऐसा? मोदी ने फ्रांस से अपना प्लेन अमेरिका घुमा लिया

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2025

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा फ्रांस के उनकी यात्रा के ठीक बाद रखी गई है। लेकिन पीेएम मोदी का विमान अमेरिका में लैंड करता उससे पहले ही अमेरिकी सैन्य विमान ने नई दिल्ली में टच डाउन कर लिया है। अवैध रूप से रह रहे भारतीयों पर अमेरिका की ट्रंप सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है। सैन्य विमान से भारतीयों को वापस अपने मुल्क रवाना कर दिया गया। यानी अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों की डिपोर्टिंग शुरू कर दी गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यभार संभालने से पहले ही ये साफ कर दिया था कि जो लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, उनको उनके देश वापस भेजा जाएगा। इस दिशा में वो मैक्सिको के लोगों के खिलाफ ये कदम उठा चुके हैं। कोलंबिया के लोग उनकी लिस्ट में हैं और अब खबर आई है कि भारतीयों के खिलाफ भी उन्होंने बड़ा एक्शन लिया है। 

ट्रंप और रुबियो ने भारतीय नेताओं के साथ इस मुद्दे को उठाया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा में भारत से अवैध अप्रवासन पर चिंता जताई है। मोदी के साथ अपनी बातचीत के बारे में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत बिना दस्तावेज वाले भारतीय प्रवासियों की वापसी को स्वीकार करने में वही करेगा जो सही है। हम अभी बात कर रहे हैं। अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ पहली बैठक में भी गैरकानूनी तौर पर रहने वाले भारतीयों का मुद्दा उठाया था। 

इसे भी पढ़ें: China-Trump की संसद में हो रही थी बात, अचानक पूरा दल बल लिए लोकसभा में पहुँच गए रूस के नेता

20 हजार  अप्रवासी इस वक्त अमेरिका में है

 ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार ट्रंप के नए प्रशासन को खुश करने के लिए 20 हजार भारतीयों को वापस डिपोर्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद अलग अलग मीडिया रिपोर्ट में प्रवासियों की संख्या को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अनुमानित 20 हजार अप्रवासी इस वक्त अमेरिका में है। इनमें से करीब 2 हजार के लगभग वहां की डिटेंशन सेंटर में बंद हैं। यूएस कस्टम एंड इमीग्रेशन ने 2 हजार भारतीयों को हटाने का फाइनल ऑर्डर दे दिया है। बाकी के 18 हजार को लेकर भी चर्चा चल रही है।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की