दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को हनुमान बेनीवाल ने दिया झटका! AAP का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का समर्थन मिला है। दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह से आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने मुलाकात की है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा लिए गए फैसले पर हमारी आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले मुश्किल में AAP विधायक महेंद्र गोयल, पुलिस ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने केंद्र पर पिछले एक दशक से समुदाय को गुमराह करने और वादों को पूरा करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा, “2015 में भाजपा ने जाट नेताओं को प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 2019 में यही वादा किया था। हालांकि, इन वादों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया गया।”  

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi