Hanuman Jayanti: बंगाल सरकार को HC का निर्देश, जहां धारा 144 हो वहां जुलूस ना निकले

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हुई हिंसा को लेकर राजनीति जारी है। इन सब के बीच अब हनुमान जयंती की शोभा यात्रा का मामला कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हनुमान जयंती के जुलूसों के लिए पश्चिम बंगाल के सभी इलाकों में, जहां जरूरत हो, केंद्रीय बलों को तैनात करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने आगे आदेश दिया कि जिन इलाकों में धारा 144 लगाई गई है वहां हनुमान जयंती का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष शिबपुर और रिशरा में हाल की हिंसा पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इसे भी पढ़ें: Bengal Violence पर बोलीं ममता, बीजेपी वाले कभी भी दंगा करा सकते हैं, मुझे हर वक़्त अलर्ट रहना होता है

पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के हिंसा प्रभावित रिसड़ा शहर में पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच निषेधाज्ञा अब भी लागू है और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जिले में कहीं से भी हिंसा या आगजनी की कोई घटना होने की खबर नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं। जिले में कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है। महत्वपूर्ण स्थानों और क्षेत्रों में हमारे बल तैनात हैं। किसी को भी बिना किसी उद्देश्य के घूमने की अनुमति नहीं है। हम सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट