Happy Birthday Allu Arjun: पुष्पा के अलावा इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी अल्लू अर्जून मचा चुके है धमाल

By निधि अविनाश | Apr 08, 2022

टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जून आज यानि कि 8 अप्रैल, 2022 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टाइलिश एक्टर को तेलुगु फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है। अल्लू अर्जून ने साल 2003 की फिल्म गंगोत्री के साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी करियर की शुरूआत की। बता दें कि, 19 साल उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

बनी: द हीरो

अल्लू अर्जुन की बनी: द हीरो एक बदले की कहानी है। जिसमें एक व्यापारी की बेटी को बनी नाम के लड़के से इश्क हो जाता है और उसके पिता विरोध करते हैं, लेकिन अंत में उनके रिश्ते को स्वीकार कर लेते हैं। इस मूवी में आपको फ्लैशबैक भी देखने को मिलेगा जिससे यह फिल्म और काफी आकर्षक दिखने लगेगी। 2005 में वीवी विनायक निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और गौरी मुजाल ने मुख्य भूमिकाएँ निभाईं है। 

इसे भी पढ़ें: क्या एक-दूसरे को जलाने के लिए ऋतिक और सुजैन ने किया फर्जी अफेयर? जलन से बढ़ेंगी एक्स कपल की नजदीकियां

आर्य

आर्य सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन की दूसरी फिल्म है, इस फिल्म में वह एक प्रेमी लड़के के रूप में नजर आ रहे है। बता दें कि, इस फिल्म से उन्हें स्टारडम मिला। रोमांटिक एक्शन फिल्म 2004 में श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले रिलीज़ हुई थी।

देसमुदुरु

अल्लू अर्जुन के करियर ने देसमुदुरु के साथ एक नया मोड़ लिया, जो 2007 में रिलीज़ हुई। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाई और अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने इस फिल्म से अपनी शुरुआत की। फिल्म का हिंदी डब एक ज्वालामुखी, गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के यूट्यूब अकाउंट पर उपलब्ध है।

वेदम

वेदम उन फिल्मों में से एक है जिसने अल्लू अर्जुन के अभिनय के लिए बहुत सम्मान और सराहना की। केबल राजू के किरदार में अल्लू अर्जुन बेहतरीन थे, जो एक मीडिल क्लास व्यक्ति था जिसके पास बड़े लक्ष्य थे। 2010 की तेलुगु ब्लॉकबस्टर हिंदी में अंतिम फैसला के रूप में उपलब्ध है।

आला वैकुंठपुरमुलु

अला वैकुंठपुरमुलु अल्लू अर्जुन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ उनकी तीसरी साझेदारी काफी सफल रही। फिल्म को सुपरस्टार महेश बाबू की सरिलरु नीकेवरु से भारी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, लेकिन यह 2020 की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म का हिंदी डब संस्करण इसी नाम से  ईआरडी टेलीफिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल इमरती, ये Viral Recipe आपको बना देगी मिठाई का Expert

London में Priyanka Chopra को मिली नई हेल्पर, बेटी मालती ने पापा Nick Jonas की कर दी छुट्टी!

Nifty और Sensex में Healthy Pause, IT Sector में 3% की उछाल से Support Level पर टिका रहा Share Market

पश्चिम बंगाल: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नए कानून लागू, दंगाइयों की संपत्ति कुर्क करने का मिला अधिकार