भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर खुशी, अब्दुल्ला बोले- PM यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में होंगे कामयाब

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2022

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है और उन्होंने कहा कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंशा अल्लाह, मैं अगला विधानसभा चुनाव जब भी (जम्मू-कश्मीर में) होगा, लड़ने जा रहा हूं। वहीं भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने को लेकर भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिलने से मुझे खुशी है। अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री यूक्रन युद्ध को खत्म करने में कामयाब होंगे क्योंकि इसने दुनिया की आर्थिक हालत खराब कर दी है। यह मुल्क(भारत) पड़ोसी देश(पाकिस्तान) के साथ मिलकर मुश्किलों का हल निकाले।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 500 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा कर अल्ताफ बुखारी ने चला बड़ा राजनीतिक दाँव

इससे पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा, अनुच्छेद 370 को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ धोखा किया गया है। आज दूसरे क्षेत्र के लोग जम्मू में आकर डोगरों का अधिकार छीन रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला ने सांबा में एक कार्यक्रम में कहा कि हम गांधी के हिंदुस्तान के हैं, कभी पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं कहा है। जम्मू-कश्मीर हिंदुस्तान का मुकुट है। भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं है, सभी के भगवान हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर