एमएस धोनी और रिजवान की तुलना पर पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर को हरभजन सिंह ने लताड़ा, जानें क्या कहा?

By Kusum | Jul 20, 2024

हरभजन सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के एक इन्फ्लुएंसर को एमएस धोनी और मोहम्मद रिजवान की तुलना करने पर जमकर लताड़ लगाई। हरभजन सिंह ने कहा कि अगर रिजवान की तस्वीरें शेयर करके पूछा कि इन दोनों में से कौन अच्छा है? जिस पर हरभजन सिंह को खुद को रोक नहीं सके और उसे बेहतर खिलाड़ी के बारे में अच्छे से बताया। 

एमएस धोनी को कई लोग क्रिकेट इतिहास का सबसे महान कप्तान मानते हैं। धोनी ने बतौर कप्तान भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई। बतौर विकेटकीपर भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एमएस धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह अब भी युवाओं के लिए आदर्श हैं। धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। उन्होंने इस सीजन कप्तानी भी छोड़ दी और अब बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हैं। हालांकि, धोनी आने वाले सीजन में आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

युद्ध के बीच हो गया बड़ा खेल, इराक से अमेरिका को खदेड़ने की तैयारी, अब बनेगा ग्रेटर ईरान?

Puducherry Profile: जब Puducherry था French Colony, जानें भारत में विलय और आज की Politics से जुड़ी हर बात

PM मोदी और मैं निपट लेंगे...ईरान से जंग को बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान

Tarot Card Reading: आज बदली Cosmic Energy, जानें राशियों के लिए क्या है Success का Guidance