हरभजन सिंह ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना, तीखे सवालों की लगा दी झड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2022

टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर होने की कगार पर है। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद फैंस ही नहीं बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ी भी नाराज हैं। उनमें से एक नाम पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का भी है। भज्जी ने टीम इंडिया की हार के बाद सेलेक्टर्स पर निशाना साधते हुए ट्वीटर पर सवालों की झड़ी लगा दी है। 

दोनो ही मुकाबले आखिरी ओवर तक गये। गेंदबाजी की बात करें तो दोनो मैचों में भुनेश्वर में 19 वें ओवर में 10 से अधिक रन दिए, वहीं हार्दिक पांड्या भी मंहगे साबित हुए।

"कहां हैं उमरान मलिक (150 किमी/घंटे की स्पीड)?"- हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने ट्विटर टीम संयोजन को लेकर लिखा, "कहां हैं उमरान मलिक (150 किमी/घंटे की स्पीड)? दीपक चाहर (टॉप स्विंग गेंदबाज) वहां क्यों नहीं हैं? मुझे बताइए कि क्या ये लोग मौके के लायक नहीं हैं? क्यों दिनेश कार्तिक को लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं? यह निराशाजनक है।"

टीम इंडिया में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं इसके बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान