Rahul Gandhi पर बोले हरदीप पुरी, वे विदेश जाते हैं तो उनको अल्पसंख्यक याद आते हैं, जब आप 14 साल के थे तब...

By अंकित सिंह | Jun 10, 2023

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए जा रहे बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ये (राहुल गांधी) विदेश जाते हैं तो इनको अल्पसंख्यक याद आ जाते हैं, जब आप 14 साल के थे तब हमारे 3,000 सिख भाइयों की हत्या हुई थी। आप कोई भी बयान दे देते हो और जब उसके बाद आपका झूठ पकड़ा जाता है तो माफी मांगते हो। उन्होंने राफेल का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ये सब क्या है? आज का समय विश्वसनीयता का है। 

इसे भी पढ़ें: आपको शिक्षित माना जाता है... राहुल गांधी पर जयशंकर के बयान के बाद पवन खेड़ा ने किया पलटवार

कांग्रेस पर निशाना

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यूपीए सरकार के वर्षों के दौरान, राजनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया कुल मिलाकर निष्क्रियता और नीति-पक्षाघात की विशेषता थी। उस समय देश में विकास पर कोई ध्यान नहीं था और भारत 'फ्रैजाइल-फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में से एक था। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने एक अभूतपूर्व परिवर्तन देखा और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर