By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022
कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा, जो पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, राज्य में शानदार प्रदर्शन के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पुरी ने मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए ‘आप’ द्वारा मान के चयन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘एक ऐसा राज्य, जो नशे की समस्या से जूझ रहा है, उसके लिए शराब की लत के शिकार व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनना राज्य के मुंह पर तमाचा है। मुझे नहीं लगता कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए गंभीर उम्मीदवार हैं।’’ पुरी ने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस एक विभाजित घर है और उसके नेता लोगों के समग्र कल्याण की दिशा में काम करने के बजाय एक-दूसरे से हिसाब बराबर करने में जुटे हैं। मान और सिद्धू पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कॉमेडी में उनका ज्यादा उज्जवल भविष्य है, जहां पैसा आसानी से उपलब्ध है। अगर आप ऐसे लोगों को यहां लाते हैं तो समस्या होगी।’