न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हार्दिक पांड्या, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

नयी दिल्ली। भारत के आक्रामक हरफनमौला हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए। कमर के आपरेशन के बाद पंड्या ने पिछले सप्ताह गेंदबाजी कार्यभार निरीक्षण टेस्ट नहीं दिया जो चयन के लिये अनिवार्य है। 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा कि टीम इंडिया के हरफनमौला हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेलेंगे। वह एनसीए फिजियो आशीष कौशिक के साथ लंदन में डाक्टर जेम्स अलीबोन से जांच करायेंगे। इसमें कहा गया कि पूरी तरह फिट होने तक वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब में हिस्सा लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty