हार्दिक पंड्या के प्रशंसकों की दीवानगी के कारण मुश्ताक ट्रॉफी में मैच का स्थल बदला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ को देखते हुए आयोजकों को बृहस्पतिवार को यहां जिमखाना मैदान जैसे साधारण स्थल से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच को अधिक सुरक्षित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्थानांतरित करना पड़ा। यह मुकाबला उनकी टीम बड़ौदा और गुजरात के बीच खेला गया। इसमें बड़ौदा ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। हार्दिक की मौजूदगी के कारण अप्रत्याशित भीड़ और सुरक्षा चिंताओं की वजह से यह फैसला लिया गया।

आयोजन समिति के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘दर्शकों की संख्या और दर्शकों की आवाजाही हमारे अनुमान से बहुत अधिक थी। सुरक्षा और मैच संचालन को सुचारू रखने के लिए हमने मैच को राजीव गांधी स्टेडियम में स्थानांतरित करने का फैसला किया। ’’ पंजाब के खिलाफ नाबाद 77 रन ठोकने के बाद हार्दिक ने गुजरात के खिलाफ 10 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप