हार्दिक पटेल बोले, मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

मुंबई। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने रविवार को भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’अभियान का मजाक बनाया और कहा कि मौजूदा शासन कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दे उठा रहा है क्योंकि उसके पास अपने प्रदर्शन को लेकर कुछ भी बोलने को नहीं है। हार्दिक हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि देश के युवा भाजपा से नाराज हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय है। कांग्रेस नेताओं संजय निरूपम और उर्मिला मातोंडकर के प्रचार अभियान से संबंधित एक बैठक को संबोधित करते हुए हार्दिक ने कहा, ‘‘क्या आपने कभी दुनिया में किसी को यह कहते सुना है कि मैं चौकीदार हूं, मुझे वोट दो।’’ 

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी