हार्दिक पटेल ने गुजरात सरकार को चेताया, अगर मांगे नहीं हुई पूरी तो फिर शुरू करेंगे आंदोलन

By अंकित सिंह | Mar 09, 2022

गुजरात में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। गुजरात को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इन सब के बीच एक बार फिर से भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी। हालांकि उसके लिए चुनौतियां पहले के मुकाबले आसान दिखाई नहीं दे रही हैं। एंटी इनकंबेंसी को खत्म करने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री तक बदल दिए। बावजूद इसके भाजपा ने अब गुजरात में एक बार फिर से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इन सबके बीच गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भाजपा सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। हार्दिक पटेल ने साफ तौर पर कह दिया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम फिर से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रमोद सावंत को है पूरा भरोसा, गोवा में फिर बनेगी भाजपा सरकार, कांग्रेस बोली- 10 मार्च को दूसरे दलों को समर्थन देने पर करेंगे विचार

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल की ओर से गुजरात में पाटीदार आंदोलन शुरू किया गया था। इस आंदोलन का असर गुजरात में काफी देखने को मिला था। एक बार फिर से गुजरात का चुनाव है। यही कारण है कि पाटीदार आंदोलन चर्चा में है। गुजरात में पाटीदार वोटर्स की संख्या 22 से 25% है। आपको बता दें कि गुजरात में 183 सीटों में से 45 से 50 सीटें ऐसी हैं जहां पाटीदार वोट काफी मायने रखते हैं। गुजरात में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों ने अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि हाल में ही हुए स्थानीय चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को धराशाई कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव