Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 19, 2026

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज मोहल्ले की एक महिला ने पति पर उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घायल महिला को सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां से उसे हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, विवाद के दौरान पति ने मारपीट करते हुए पत्नी की नाक दांत से काट ली। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी पति दीपक को हिरासत में लेकर शांति भंग के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं ससुराल पक्ष ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला की सास ने आरोप लगाया कि उनकी बहू साधना (27) ढाई महीने पहले मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चली गई थी। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था और पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझौता हुआ था, जिसके बाद साधना युवक के साथ चली गई थी। सास ने बताया कि अचानक लौटकर साधना बच्चों को अपने साथ ले जाने लगी।

इसी को लेकर विवाद हुआ और साधना ने पति के निजी अंग को दांत से काट लिया और बाद में खुद अपना सिर जमीन पर पटककर घायल हो गई। साधना की शादी करीब 10 साल पहले मुंशीगंज निवासी दीपक से हुई थी, जो पेशे से वाहन चालक है। दंपति की तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र आठ, छह और तीन वर्ष है।

पुलिस के अनुसार महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, जबकि सास ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ