देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में हर साल करीब 25 लाख लोग स्ट्रोक यानी मस्तिष्काघात से प्रभावित होते हैं और खराब जीवनशैली के कारण युवाओं में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। राज्यपाल ने समय पर रोग की पहचान, विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार और निरंतर अनुसंधान पर जोर दिया। बागडे ने यहां इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी (आईएएन) के 33वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के कारण बढ़ता तनाव तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान को जीवनशैली में शामिल करने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर भी जोर दिया।

बागडे ने सवाई मानसिंह अस्पताल सहित जोधपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों में न्यूरोलॉजी सेवाओं के विस्तार की सराहना की। आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर लोगों को मस्तिष्काघात के शुरुआती लक्षणों की पहचान और तत्काल उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

प्रमुख खबरें

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार