Haris Rauf के पांच विकेट से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रन से रौंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2023

हम्बनटोटा। हारिस रउफ (18 रन पर पांच विकेट) की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में मंगलवार को यहां अफगानिस्तान पर 142 रन की बड़ी जीत दर्ज की। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पाकिस्तान की टीम 47.1 ओवर में 201 रन पर आउट हो गयी। पाकिस्तान ने इसके बाद महज 19.2 ओवर में अफगानिस्तान की पूरी टीम को 59 रन पर पवेलियन भेज दिया।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (94 गेंद में 61 रन) ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतकीय पारी खेल टीम को चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। इफ्तिखार अहमद (30) और शादाब खान (39) ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया। अफगानिस्तान के स्पिनरों की तिकड़ी ने सात विकेट झटके। इसमें मुजीब उर रहमान ने तीन जबकि राशिद खान और मोहम्मद नबी ने दो-दो सफलता हासिल की। श्रृंखला का दूसरा मैच इसी स्थल पर गुरुवार को खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Cockroach Janata Party के पीछे कौन? मनोज झा पर लगा बड़ा आरोप, राजद सांसद ने अब दी सफाई

RBI Policy से पहले Rupee पर चौतरफा दबाव, जानें Dollar के मुकाबले क्यों हो रहा है कमजोर।

Dalai Lama का Health Update: घुटने के इलाज के लिए Delhi रवाना, Ladakh में लंबा प्रवास।

Auto Sector में Maruti Suzuki का बड़ा कदम, देश की पहली Flex Fuel Wagon R लॉन्च