कश्मीर मुद्दे पर हरिवंश ने पाकिस्तान को घेरा, उपराष्ट्रपति ने की तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हाल ही में दक्षिण एशियाई देशों की विधायिका के अध्यक्षों के एक सम्मेलन में कश्मीर मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम करने के लिये राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की मंगलवार को सराहना की। उल्लेखनीय है कि रविवार को मालदीव के माले में सतत विकास लक्ष्यों पर दक्षिण एशियाई देशों की विधायिका के अध्यक्षों एवं अन्य प्रतिनिधियों के सम्मेलन में हरिवंश ने पाकिस्तान के रुख का यह कहते हुये मुखर विरोध किया था कि उसने कश्मीर मुद्दे को उठाकर सम्मेलन के मंच का दुरुपयोग किया है। 

इसे भी पढ़ें: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती एवं विविधता प्रदान करना चाहते हैं भारत और रूस: मोदी

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अध्यक्षों के सम्मेलन में पाकिस्तानी मत को नजरंदाज किया जाना, एक बार फिर साबित करता है कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश को विश्व मत ने नकार दिया है और यह स्वीकार कर लिया है कि जम्मू कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। हरिवंश जी को बधाई।’’ ज्ञात हो कि पाकिस्तान की संसद के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने ‘‘सतत विकास लक्ष्य’’ (एसडीजी) पर चर्चा के दौरान ‘कश्मीर मुद्दा’ उठाने की कोशिश पर हरिवंश ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये भारत के आंतरिक विषय को उठाने तथा इस मंच को राजनीतिक रंग देने को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की थी। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च

Sawan Tradition: सावन में बेटियों का घर आना क्यों माना जाता है सौभाग्य? जानिए सोलह श्रृंगार और Gifts का महत्व

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज