यूक्रेन में फंसे घायल हरजोत सिंह ने कहा- मेरी तबीयत पहले से काफी अच्छी, यहां हालत खराब है

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। इन सबके बीच कीव में एक भारतीय छात्र हरजोत सिंह को गोली लगी थी जिसके बाद वह घायल हो गया था। हालांकि इलाज के बाद अब वह होश में आ चुका है और उसने बड़ा बयान भी दिया है। हरजोत सिंह ने बताया कि अब वह ठीक है और पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहा है। हरजोत ने कहा कि यह घटना 27 तारीख की है। हम तीन लोगों ने सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कैब बुक की। दो चेक प्वाइंट्स के बाद जैसे ही हम तीसरे चेक प्वांइट की तरफ़ बढ़े वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हमें रोका। उन्होंने कहा कि आज यहां हालात खराब है, आप कल आना। हरजोत ने आगे कहा कि इसके बाद हम वापस आ रहे थे, इसी दौरान कीव शहर में गाड़ी में हमारे ऊपर फ़ायरिंग होनी शुरू हो गई। मुझे गोलियां लगीं और मैं बेहोश हो गया और इसके बाद मुझे 2 तारीख को अस्पताल में ही होश आया। इसके साथ ही हरजोत ने दावा किया कि डॉक्टरों ने बताया कि आप 3-4 घंटे तक सड़क पर पड़े हुए थे। डॉक्टरों ने बताया कि मेरा काफी खून बह गया था। इलाज के बाद अब मेरी तबीयत पहले से काफी अच्छी है... भारतीय दूतावास से अभी तक मुझे कोई सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, हर दिन वे कहते हैं कि हम कुछ करेंगे लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र