झारखंड सरकार ने कोरोना 'सहायता' मोबाइल एप से एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर किएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप के माध्यम से एक लाख 11 हजार 568 प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में एक- एक हजार रुपये की सहायता राशि भेज कर इस योजना का शुभारंभ किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के दो लाख 47 हजार 25 प्रवासी मजदूरों ने अब तक इस ऐप के माध्यम से सहायता के लिए अपना निबंधन कराया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों के उपायुक्तों द्वारा अब तक दो लाख 10 हजार 464 प्रवासी मजदूरों के निबंधन का अनुमोदन किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना की आशंका में परिवार का बहिष्कार, CM सोरेन ने मदद के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश के विभिन्न राज्यों में झारखंड के मजदूर बंधु बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। लॉकडाउन के शुरुआती चरण से ही राज्य सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों के सरकार के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रवासी मजदूरों के लिए राशन अथवा खाद्यान्न उपलब्ध कराने का काम किया था। इसी कड़ी में आज प्रवासी मजदूरों को मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल ऐप के जरिए 1000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने का शुभारंभ हुआ है।


प्रमुख खबरें

Apple का सबसे बड़ा iOS तहलका मचाने को तैयार, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे आप

Chhattisgarh: संदिग्ध नक्सलियों ने की पूर्व जनपद पंचायत सदस्य की हत्या

India China Conflict पर आई बड़ी खबर, मोदी के बयान के बाद चीनी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा?

हाय-हाय यह गर्मी (व्यंग्य)