हरमनप्रीत और मंधाना चमकी, श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन से रैंकिंग में हुआ सुधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

दुबई। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय रैंकिंग में एक-एक स्थान का सुधार किया है। हरमनप्रीत बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर है जबकि मंधाना नौवें स्थान के साथ इसमें शीर्ष भारतीय है। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में हरमनप्रीत ने 59.50 की औसत से 119 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटक कर भारतीय टीम को श्रृंखला में 3-0 की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयी। मंधाना ने इस श्रृंखला में 52 के औसत से रन बनाये। उन्होंने इस दौरान एक शतक भी जड़ा।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत