हरमनप्रीत को ICC महिला टी20 टीम की कमान, पूनम को भी मिली जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

दुबई। भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को आईसीसी ने सोमवार को यहां घोषित की गयी साल की महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान बनाया है जिसमें स्मृति मंधाना और पूनम यादव को भी जगह मिली है। सलामी बल्लेबाज मंधाना और लेग स्पिनर यादव को न्यूजीलैंड की कप्तान सूजी बेट्स की अगुवाई में चुनी गयी एकदिवसीय टीम में भी जगह दी गयी है। एकदिवसीय और टी20 टीम का चयन मतदान प्रणाली के जरिये किया गया जिसमें लीजा स्टालेकर, चार्लोटे एडवर्ड्स, अंजुम चोपड़ा और मीडिया के सदस्य शामिल थे। यह चयन कैलेन्डर वर्ष 2018 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा स्वदेश लौटे, सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिये यह सम्मान काफी मायने रखता है, बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा किया हैं कि मैं इस प्रारूप में अच्छा कर सकती हूं और मैं भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रही हूं।’’ इस टी20 टीम में भारत की तीन खिलाड़ियों के अलावा टी20 विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के चार, न्यूजीलैंड के दो और बांग्लादेश तथा इंग्लैंड के एक-एक खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय टीम में सात देशों के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व मिला है जिसमें भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के दो-दो जबकि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी है।

आईसीसी महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम (बल्लेबाजी क्रम में):

स्मृति मंधाना (भारत), टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड), सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड; कप्तान), डेन वान नीकेरक (दक्षिण अफ्रीका), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया; विकेटकीपर); मेरीजेन कप्प (दक्षिण अफ्रीका), डिआंड्रा डोटिन (वेस्टइंडीज़), सना मीर (पाकिस्तान), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), पूनम यादव (भारत)।

आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम (बल्लेबाजी क्रम में): स्मृति मंधाना (भारत), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया; विकेटकीपर), सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत; कप्तान), नताली साइवर (इंग्लैंड), एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया), एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), लीघ कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया), रूमाना अहमद (बांग्लादेश), पूनम यादव (भारत)।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के