Harmanpreet Singh बोले- Hockey World Cup से डिफेंस सुधारने की सीख मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने विश्व कप में अभियान के समापन के बाद कहा कि आठवें स्थान पर रहने से वह खुश नहीं है लेकिन पूरे टूर्नामेंट में डिफेंस में उनकी टीम को अच्छा सबक मिला है और आगे इसमें सुधार करना होगा। सह मेजबान बेल्जियम से आखिरी मैच में पेनल्टी शूटआउट में 3 -4 से हारने के बाद भारतीय टीम आठवें स्थान पर रही। पूर्व चैम्पियन बेल्जियम ने आखिरी मिनट तक 3 -2 से बढत बना ली थी लेकिन हूटर से 26 सेकंड पहले हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मैच को पेनल्टी शूटआउट तक खींच दिया जिसमें बेल्जियम ने बाजी मारी।

इसे भी पढ़ें: Argentina ने Women World Cup जीतकर रचा इतिहास, शूटआउट में नीदरलैंड को हराया

लेकिन यह सफर है और अब हमारा अगला लक्ष्य एशियाई खेल है। उसमें स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना चाहते हैं। ’’ उन्होंने कहा कि बड़ी टीमों के खिलाफ डिफेंस बेहतर रखने पर टीम को काम करना होगा।

उन्होंने कहा ,‘‘ कोई व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है। जीतते हैं तो टीम के रूप में और हारते हैं तो भी टीम की जिम्मेदारी है। पूरे टूर्नामेंट में डिफेंस में अच्छा सबक मिला है कि एक टीम के रूप में अच्छा बचाव नहीं कर रहे तो बड़ी टीमें आपको परेशान करेंगी।

इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup में Belgium से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, 8वें स्थान पर रहा सफर

हमें डिफेंस में और मजबूत होना होगा। इसी एक क्षेत्र में हम पीछे रह गए। बेल्जियम के खिलाफ अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को लगी चोट के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ उसे सात टांके आये हैं लेकिन वह मजबूत लड़का है और ठीक हो जायेगा।

’’ भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा कि उनकी टीम ने आखिरी मैच में दमदार प्रदर्शन किया जो टूर्नामेंट में इससे पहले नहीं कर सकी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले हाफ में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया। ब्रेक के बाद हमने बेहतर प्रदर्शन किया और कुछ अच्छे सेव किये।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Singh ने कहा नीदरलैंड के खिलाफ 60 मिनट बेहतर खेलना जरूरी

मनप्रीत के चोटिल होने से झटका लगा लेकिन टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया। साठ मिनट के बाद मैच ड्रॉ था और इस प्रदर्शन से मैं खुश हूं।’’ मनप्रीत की चोट के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ उसे गंभीर चोट लगी थी जिसकी वजह से हमें दिलप्रीत को फॉरवर्ड लाइन से मिडफील्ड में भेजना पड़ा लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया।चतुराई से खेलने की जरूरत थी जो टीम ने खेला।’’ पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ दो कदम आगे और एक कदम पीछे। लेकिन हर मैच में हमने मौके बनाये।

आखिरी मैच में दमदार प्रदर्शन किया जो पहले नहीं कर सके थे। एशियाई खेलों में इस लय के साथ जाना हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान

France Protests India Advisory | फ्रांस में उग्र प्रदर्शन और तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, राष्ट्रपति मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी जुबानी जंग

Vivek Ramaswamy के कैंपेन विज्ञापन पर विवाद, ओहायो चुनाव में Amy Acton की मां को दिखाया

India vs New Zealand सीरीज में DRS के तहत पहली बार होगा Sonic तकनीक का इस्तेमाल