हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के छह संभावित प्रत्याशियों का साक्षात्कार ले रहीं : सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2024

अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आगामी चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा से पहले इस सप्ताहांत छह संभावित प्रत्याशियों का साक्षात्कार ले रही हैं और अगले सप्ताह अपने सहयोगी के साथ चुनावी दौरे पर जाएंगी।

साक्षात्कार के दौरान शापिरो और केली का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मंगलवार तक उपराष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी चयनित करने का लक्ष्य रखा गया है और इसी दिन हैरिस सात प्रमुख राज्यों के चुनाव दौरे पर जाएंगी जो कि फिलाडेल्फिया से शुरू होगा।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के पार्टी के उम्मीदवार के चयन को लेकर हैरिस से बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कोई सलाह दी है कि उन्हें अपने सहयोगी में कौन से गुण देखने चाहिए तो इस पर बाइडन ने सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई।

प्रमुख खबरें

India MEA Briefing: पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में बढ़ते संकट के बीच भारत पूरी तरह अलर्ट, Hormuz पर UK की बैठक में विदेश सचिव ने लिया हिस्सा

IPL 2026: मोहम्मद शमी को मिला पुजारा का साथ, कहा- ये तो बस शुरुआत है

Assam में गरजे Amit Shah, बोले- Congress ने विकास रोका, घुसपैठियों को पनाह दी

Modi सरकार का PNG Push: महीनेभर में 3.33 लाख नए कनेक्शन, West Asia संकट में LPG पर निर्भरता होगी कम