क्या एकजुट हो जाएगा शाही परिवार, महारानी एलिजाबेथ-II के अंतिम संस्कार से पहले आयोजित स्वागत समारोह में बिन बुलाए पहुंचे प्रिंस हैरी-मेघन मार्कल

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2022

मेघन मार्कल और प्रिंस हैरी, ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार से पहले बकिंघम पैलेस में आयोजित राजकीय स्वागत समारोह में कथित तौर पर 'बिन बुलाए' ही आ गए। द टेलीग्राफ की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि किंग चार्ल्स और क्वीन कंसोर्ट कैमिला द्वारा बकिंघम पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में दोनों को आमंत्रित नहीं किया गया। प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल को अब स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है कि द क्वीन के पूर्व-अंतिम संस्कार के स्वागत में केवल कामकाजी ब्रिटिश रॉयल्स का स्वागत है।

इसे भी पढ़ें: महाराजा के रूप में चार्ल्स का जलवायु परिवर्तन पर काम करते रहना स्वीकार्य होगा: अल्बानीस

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी मई 2018 में हुई थी। तब इनकी शादी में जनता के 3.2 करोड़ पाउंडकरीब (297 करोड़ रुपए) खर्च हुए थे। विंडसर कैसल में प्रिंस हैरी उनकी पत्नी मेगन मर्केल, प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद इन्हें फैब फोर की संज्ञा भी दी गई थी। 

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया