दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पीटीएम रोकने की कोशिश पर हर्ष वर्धन को शर्म आनी चाहिए: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली सरकार के स्कूलों में ‘‘अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) रद्द” करने के लिये उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखने पर “शर्म” आनी चाहिए।खबरों के मुताबिक वर्धन ने उपराज्यपाल को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चार जनवरी को होने वाली पीटीएम को लेकर पत्र लिखा है। सिसोदिया ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बुधवार को कहा था, “हर्ष वर्धन जी, दिल्ली सरकार के विद्यालयों में पीटीएम रद्द करने के लिये उप-राज्यपाल को पत्र लिखने की आपकी हिम्मत कैसे हुई। आपको इसके लिये शर्म आनी चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव पर बोले केजरीवाल, यह तय करेंगे दिल्ली के लिए अगले पांच साल

उन्होंने कहा कि यह पीटीएम होगी और आम आदमी पार्टी भाजपा को इसे रद्दनहीं करने देगी।  सिसोदिया ने कहा, “आपको (भाजपा को)लगता है कि आप इसे (पीटीएम को) रोक सकते हैं। यह दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग का फैसला है, आप इसे नहीं रोक पाएंगे। भाजपा का मूल चरित्र, जो शिक्षा के खिलाफ है, बार-बार नजर आता है।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर ट्विटर के जरिये अपनी चिंता जाहिर की।  उन्होंने ट्वीट किया, “ये लोग पीटीएम क्यों रद्द करवाना चाहते हैं? पीटीएम में माँ बाप को अपने बच्चों की प्रगति पर शिक्षकों के साथ चर्चा करने का मौक़ा मिलता है। कई अभिभावक पीटीएम का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। पीटीएम समय पर होगी। मैं भी अभिभावकों से उनकी राय लेने किसी एक स्कूल में जाऊँगा।”

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया