IPL 2022। बहन के निधन पर हर्षल पटेल ने लिखा भावुक पोस्ट, 'मैं आपको जिंदगी के हर पल में याद करूंगा...'

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के ऊपर दर्द का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बहन अर्चिता पटेल का 9 अप्रैल को निधन हो गया। जिसके बाद हर्षल पटेल कुछ दिनों के लिए अपने घर गए। हालांकि हर्षल पटेल अपनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं और दर्द का पहाड़ टूट जाने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले को कमतर नहीं होने दिया। 

हर्षल पटेल ने लिखा कि दीदी, आप हमारे जीवन में सबसे दयालु और सबसे खुशमिजाज इंसान थीं। आपने अपनी अंतिम सांस तक अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ जीवन में अविश्वसनीय कठिनाइयों का सामना किया। जब मैं भारत आने से पहले आपके साथ अस्पताल में था तो आपने मुझसे कहा था कि मेरी चिंता मत करो, अपने खेल पर ध्यान दो। यही एक वजह थी कि मैं वापस आ सका और बीती रात को मैदान में उतर सका।

हर्षल पटेल ने आगे लिखा कि मैं वह सब कुछ करना जारी रखूंगा जिससे आपको मुझ पर गर्व हो। मैं जीवन में अच्छा पल हो या फिर, आपको हमेशा याद करूंगा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: जीत के रथ पर सवार लखनऊ सुपर जाइंट्स, RCB से होगी भिंड़त; क्या चलेगा विराट का बल्ला 

दिल्ली के खिलाफ खेला था मुकाबला

आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को 16 रन से जीत लिया था। इस मुकाबले में हर्षल पटेल ने भी अपना योगदान दिया। उन्होंने मुश्किल हालात में गेंदबाजी की, जब उनके सर पर दुख का पहाड़ टूट गया था। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हर्षल पटेल को अपनी बहन के निधन की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वो अपने घर चले गए और कुछ दिनों बाद वापस अपनी टीम से जुड़ गए।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास