हर्षवर्धन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल, रिपब्लिकन में तीसरे भारतवंशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2023

अमेरिका में भारतीय मूल के इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की है। वह निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी पेश की है। सिंह (38) ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह ‘‘आजीवन रिपब्लिकन’’ और ‘‘अमेरिकी हितों को तवज्जो’’ देने वाला शख्स रहे हैं, जिन्होंने न्यू जर्सी रिपब्लिकन पार्टी के एक रूढ़िवादी विंग को बहाल करने के लिए काम किया। सिंह ने शुक्रवार को तीन मिनट के वीडियो में कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में हुए बदलावों को पलटने और अमेरिकी मूल्यों को बहाल करने के लिए हमें मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को औपचारिक रूप से चुनने को लेकर 15-18 जुलाई, 2024 तक मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में बैठक करेगी। खबर में कहा गया है कि सिंह 2017 और 2021 में न्यू जर्सी के गवर्नर के लिए, 2018 में प्रतिनिधि सभा की सीट के लिए और 2020 में सीनेट के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में मुकाबले में शामिल रहे, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन पाने में असफल रहे। गवर्नर पद के लिए दावेदारी में सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

जब खूबसूरत दुल्हन पर लगा डायन होने का इल्जाम, यामी गौतम की Nayyi Navelli के टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता

MP STF का बड़ा एक्शन: Fake Passport Racket का भंडाफोड़, Bhopal और Gwalior से 60 पासपोर्ट बरामद

DRI Mega Operation: इंदौर में 1.6 करोड़ का Amphetamine ज़ब्त, बस से तस्करी कर रहे अपराधी पर नकेल

Delhi High Court on Voter List: SIR Form 6 डिक्लेरेशन मामले में सुनवाई से इनकार, Congress को PIL की सलाह