प्यार की तलाश या मौत का खेल? Harshvardhan Rane की Silaa में मिलेगा रोमांस और जबरदस्त एक्शन, पोस्टर जारी

By एकता | Oct 23, 2026

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सिला' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उमंग कुमार के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'सिला' अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: Gurmeet Choudhary ने बिहार से मांगा फिल्म Tum Mere Ho के लिए सपोर्ट, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

हर्षवर्धन के लिए चुनौतीपूर्ण रहा विराट का किरदार

हर्षवर्धन राणे ने बताया कि विराट का किरदार निभाना उनके लिए शारीरिक और भावनात्मक, दोनों स्तर पर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अभिनेता को इस किरदार के कई पहलुओं ने आकर्षित किया। खासतौर पर कहानी का वह हिस्सा, जिसमें दिखाया गया है कि एक इंसान प्यार के लिए किस हद तक जोखिम उठा सकता है।

हर्षवर्धन ने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर 'सिला' मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक सफर में से एक रहा है। विराट का किरदार जितना ऊपर से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा गहरा है, वह प्यार से प्रेरित इंसान है, लेकिन जब हालात अचानक बदल जाते हैं, तो वह एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां अपनी जान बचाना उतना ही जरूरी हो जाता है, जितना कि अपने प्यार को ढूंढ़ना।"

इसे भी पढ़ें: 19 साल बाद करीना-शाहिद का ऐसा मिलन, वीडियो देख फैंस ने कर दी 'जब वी मेट 2' की मांग

रोमांस के साथ एक्शन और रहस्य का तड़का

निर्देशक उमंग कुमार का मकसद फिल्म में रोमांस, एक्शन, रहस्य और रोमांच को एक साथ लाना था। हालांकि, उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि इन सबके बीच कहानी को आगे बढ़ाने वाली भावनाएं पीछे न छूटें। उन्होंने यह भी बताया कि हर्षवर्धन राणे और सादिया ने अपने-अपने किरदारों में क्या खास जोड़ा है।

5 फरवरी 2027 को रिलीज होगी 'सिला'

'सिला' को जी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म को ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। हर्षवर्धन राणे और सादिया की यह फिल्म 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

ISRO का SPADEX मिशन पूरा, दोनों सैटेलाइट वायुमंडल में सुरक्षित लौटे

Brent Crude में तेजी से US Dollar के मुकाबले Rupee 12 पैसे फिसलकर 94.93 पर बंद

French Open में PV Sindhu की धमाकेदार जीत, चिउ पिन-चियन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं

SBI ने ग्राहकों का धन सुरक्षित बताया, 3897 खातों के संदिग्ध Data Leak की जांच शुरू