कोरोना की तीसरी लहर को लेकर हर्षवर्धन ने कही ये बात, ब्लैक फंगस पर जताई चिंता

By अभिनय आकाश | May 21, 2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति और वैक्सीनेशन पर 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के केस देश में जगह-जगह आ रहे हैं, सरकार और विशेषज्ञों के माध्यम से सभी संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। इसकी दवाई के उत्पादन को बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: CM योगी ने कहा- देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने देखा है​ कि देश में​ जिन लोगों को वैक्सीन लग रही है उसमें कमी आई है। हमें इसे बढ़ाना होगा। भारत में आज लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी दर्ज की गईं। देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस के 3 लाख से कम नए मामले आए। कोरोना की तीसरी लहर पर डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इस बात की चर्चा है कि आएगी, नहीं आएगी, कब आएगी। इस पर कोई विश्वास के साथ कुछ नहीं कह सकता। आने वाले वक्त में वायरस में और म्यूटेशन होगा तो बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को ध्यान में रखकर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो ये जरूरी है।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत