Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर फ्लॉट करें यें फैंसी दुपट्टे, दिखेंगे आप स्टाइलिश

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 01, 2024

तीज-त्योहार पर स्टाइलिश दिखना हर किसी को पसंद होता है। व्रत-त्योहार के मौके पर हम ट्रेडिशनल लुक के कपड़ों को जरुर पहनते हैं। आजकल सबसे ज्यादा प्लेन और सिंपल डिजाइन के  सलवार-सूट पहनना बेहद पसंद किया जा रहा है। सितंबर की शुरुआत में हरतालिका तीज आने वाली है। इसे मौके पर सूट के साथ में ज्यादातर वर्क वाले या फैंसी दुपट्टों को स्टाइल किया जाता है। आइए देखते हैं दुपट्टे के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें कैसे स्टाइल करें।

लहरिया दुपट्टा डिजाइन

अगर आप लाइट वेट फैंसी दुपट्टा स्टाइल करना चाहती हैं तो इस तरह के लहरिया डिजाइन वाले दुपट्टे आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। आप चाहें तो घर में रखी पुरानी साड़ी की मदद से भी दुपट्टे को अपनी पसंद की लेंथ से कटवाकर इसमें गोटा-पट्टी वाली गोल्डन या कलरफुल लेस को लगवा सकती हैं। ऐसे आप अपनी पुरानी साड़ी को भी रीसायकाल कर पाएंगी और ज्यादा पैसे खर्च किए बिना लाइट वेट में फैंसी लुक पाएंगी।

मल्टी कलर दुपट्टा डिजाइन

अगर आप कुछ हटके ट्राई करना चाहते हैं तो आप मल्टी कलर में कढ़ाई वर्क वाले पाकिस्तानी स्टाइल दुपट्टे चलन में है। इसमें बात अगर डिजाइन की करें तो रंगकाट पैटर्न आजकल काफी ट्रेंड में है। पार्टी वियर लुक के लिए इसे आप सिल्क सूट के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो इसमें अलग से सीक्वेन भी लगवा सकती हैं। अगर आप दुपट्टा को खूब फैंसी बनानी चाहती है तो लेस वर्क जैसे गोटा-पट्टी के कई डिजाइंस आपको देखने को मिलेंगे।

मिरर वर्क दुपट्टा डिजाइन

मिरर वर्क दुपट्टा दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइंस और कलर कॉम्बिनेशन भी मिल जाएंगे। पाकिस्तानी से लेकर फुलकारी दुपट्टे में आपको इसके हैवी कढ़ाई वाले डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसे स्टाइल कैसे करें तो आप किसी भी तरह का प्लेन सूट के साथ में पहन सकते हैं। इसके साथ में आप चांदबाली इयररिंग्स को पहन सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Korean Skincare का Rice Mask दूर करेगा चेहरे की Tanning और Pigmentation

सपा और Congress पर बरसे Yogi Adityanath, लगाया Ayodhya के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप

Muhurat Trading में गिरे Sensex और Nifty, 9 साल की रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला टूटा

Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana ने पहले वीकेंड में कमाए 375.50 करोड़ रुपये