हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के दाखिले पर बैन, भड़क उठा चीन, बताया शिक्षा का राजनीतिकरण

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

चीन ने शुक्रवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने के डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले की आलोचना करते हुए इसे शिक्षा का राजनीतिकरण करार दिया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि चीनी पक्ष ने शैक्षिक सहयोग के राजनीतिकरण का लगातार विरोध किया है। अमेरिकी पक्ष की ओर से की गई कार्रवाई से केवल संयुक्त राज्य अमेरिका की छवि और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग अपने विदेशी छात्रों और विद्वानों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करेगा।

इसे भी पढ़ें: दक्षिणपश्चिम चीन में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत, 17 लोग फंसे

राष्ट्रीय सुरक्षा और कैंपस में आपत्तिजनक गतिविधियों के आधर पर ट्रंप प्रशासन की तरफ से हार्वर्ड का अंतरराष्ट्रीय छात्रों को नामांकन देने का अधिकार छीन लिया गया है। यानी कुल मिलाकर यहां विदेशी छात्र नहीं पढ़ सकेंगे। ट्रंप प्रशासन के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि हार्वर्ड को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से कथित सहयोग, कैंपस में हिंसा, यहूदी विरोधी भावना और आतंकवाद समर्थक गतिविधियों के लिए जवाबदेह ठहराया जा रहा है। विभाग का दावा है कि हॉर्वर्ड ने अमेरिका विरोधी आतंवाद समर्थक तत्वों को बढ़ावा देकर कैंपस को असुरक्षित बनाया है, जिसमें कई यहूदी छात्रों पर हमले भी शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा