Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 26, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, मंत्रियों और विधायकों ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित संविधान दिवस के विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधानसभा के समारोह द्वार के पास स्थित पुस्तकालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। कार्यक्रम का मुख्य विषय हरियाणा के गौरवशाली विकास के 60 वर्ष का सफर, विकसित हरियाणा के लक्ष्य को पूरा करने में जनभागीदारी और नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका था।

कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों ने भी उनके साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस दौरान सभी ने संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को दर्शाने वाला एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना।

इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

श्रीलंका A ने भारत A को 8 विकेट से धोया, Asia Cup Rising Stars फाइनल में बनाई जगह

Arvind Kejriwal ने मोगा में फूंका पंजाब चुनाव का बिगुल, बोले- मान सरकार ने पूरे किए सारे वादे

संसद की विशेष बैठक: 30 नवंबर से Lok Sabha और 2 दिसंबर से Rajya Sabha का सत्र