Haryana Assembly ने पूर्व मंत्री Phool Chand Mullana और सतविंदर राणा को दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 26, 2026

हरियाणा विधानसभा ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलचंद मुलाना को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी। हाल में मुलाना का निधन हो गया था। हरियाणा विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही मुलाना और पूर्व विधायक सतविंदर राणा के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने के साथ शुरू हुई।

मुलाना का 20 नवंबर को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह मुलाना विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक निर्वाचित हुए थे और पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे। मुलाना के बेटे वरुण चौधरी अंबाला से मौजूदा कांग्रेस सांसद हैं जबकि उनकी बहू पूजा चौधरी अंबाला के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जो सदन के नेता भी हैं, ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी और शोक प्रस्ताव पढ़े। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने भी दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा तथा इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलोद) के आदित्य देवी लाल ने भी अपनी-अपनी पार्टियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए शोक प्रस्ताव पढ़े।

सदन ने हरियाणा के उन वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

प्रमुख खबरें

गोपालगंज के पूर्व डीएम हत्याकांड में Supreme Court ने आनंद मोहन की रिहाई रद की, सरेंडर का आदेश

Astrotalk और AstroSage को चुनौती देने के लिए Jio ने पेश किया AI आधारित JioAstro

US Tariff विवाद पर बोला चीन, गलत नीतियां सुधारे अमेरिका, जवाब देने का हक सुरक्षित

Tirumala में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान, TTD को मिले 160 करोड़ के 45 आभूषण