हरियाणा के विधानसभाध्यक्ष ने रणजीत सिंह का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2024

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने रणजीत सिंह चौटाला का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिरसा जिले के रानिया क्षेत्र से निर्दलीय विधायक चौटाला ने भाजपा में शामिल होने के बाद 24 मार्च को हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभाध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि चौटाला का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Covishield मामले की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, जिम्मेदार लोगों पर चले मुकदमा : Akhilesh Yadav

यह पूछे जाने पर कि क्या वह मंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे, यहां विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले चौटाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं।’’ चौटाला ने कहा कि चूंकि वह भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसलिए उन्होंने विधानसभा सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि वह हिसार से दो लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

गलतियां नहीं मान रही सरकार, Owaisi का तंज- विपक्ष को दोष देना बंद करो

NEET Protest: Yogi Adityanath का Congress-SP पर बड़ा आरोप, छात्रों को कर रहे बदनाम

OTT पर रिलीज़ हुई Masters of the Universe, Nicholas Galitzine के ही-मैन अवतार के मुरीद हुए फैंस

फिर प्रदर्शन किया तो ड्रग केस में फंसा देंगे...स्टूडेंट प्रोटेस्टर को पुलिसकर्मी ने धमकाया, हो गया बड़ा एक्शन