Haryana के खिलाड़ी 2036 Olympics में अधिक से अधिक पदक जीतने की कोशिश करेंगे: Saini

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को ‘एमपी खेल महोत्सव 2025’ के समापन समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक तक भारत को एक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का विजन तय किया है।

सैनी ने विश्वास जताया कि 2036 ओलंपिक खेलों में देश के खेल ‘पावरहाउस’ के रूप में जाने जाने वाले हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मुकाबला करेंगे। भारत का लक्ष्य गुजरात के अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार वह कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित ‘एमपी (सांसद) खेल महोत्सव 2025’ के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले सैनी, कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी सांसद नवीन जिंदल और हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर निशानेबाज गुरजोत सिंह और पैरा एथलीट दिलबाग सिंह को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने जिंदल और उनकी पूरी टीम को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों में लगभग 1.10 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया।

राज्य में पूरे साल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए एक व्यापक खेल कैलेंडर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैलेंडर के तहत खेल महाकुंभ, राज्य स्तरीय अखाड़ा दंगल, मुक्केबाजी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और अन्य प्रतियोगिताओं जैसी प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेल विकास के लिए 11 साल पहले एक स्पष्ट ‘विजन’ तैयार किया गया था जिससे कि हर बच्चे को खेलों से जोड़ा जा सके, हर गांव में खेल के मैदान विकसित किए जा सकें और खेलों के प्रति जुनून रखने वाले हर युवा को अवसर प्रदान किए जा सके।

सैनी ने कहा कि इस ‘विजन’ का अंतिम लक्ष्य हरियाणा को ना केवल भारत की बल्कि दुनिया की खेल राजधानी बनाना है। उन्होंने साथ ही कहा कि ओलंपिक खेल हों, एशियाई खेल हों या राष्ट्रमंडल खेल, हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के लिए गौरव हासिल किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई