Haryana: रुझानों में हो गई BJP सरकार की विदाई, कांग्रेस के कमाल, 52 सीटों पर हासिल की बढ़त

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

मंगलवार को वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चला कि हरियाणा में कांग्रेस आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों की माने तो हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में हैं। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस अपने दम पर 52 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 16 सीटों पर आगे है। घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं और जींद से महावीर गुप्ता आगे चल रहे हैं। हरियाणा के पानीपत शहर से बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद कुमार विज आगे चल रहे हैं। हरियाणा के गोहाना से बीजेपी के अरविंद शर्मा पीछे चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Result Day: Haryana-Jammu Kashmir में वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार

नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि आज गिनती का दिन है और मुझे विश्वास है कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है कि हम तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार हरियाणा के लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस सत्ता के लिए काम करती है, भाजपा सेवा के लिए काम करती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हरियाणा के विकास के लिए काम करती रहेगी और हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगी। 

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की