Lawrence Bishnoi-Godara Gang के नाम पर नूंह के BJP नेता से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 29, 2026

नूंह के भाजपा नेता और पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष जाहिद हुसैन को कथित तौर पर फोन करके पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस-गोदारा गिरोह से जुड़ा बताया।

इसके कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन किया और हां या नहीं में जवाब देने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर जल्द रकम का इंतजाम नहीं किया गया तो मुझे मार दिया जाएगा। इसके बाद मैंने नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले की जानकारी दी।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फोन कॉल के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

मोबाइल नंबर के जरिये आरोपी के निवास स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को जल्द ही खोजकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग

Meerut Police ने केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया वीडियो के बाद गश्त तेज

Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान