हरियाणा की बरोदा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने पहलवान योगेश्वर दत्त को बनाया उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी नेता एवं ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को अपना उम्मीदवार नामित किया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पहलवान से नेता बने दत्त सोनीपत की बरोदा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इस सीट पर नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन शुक्रवार है। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार पर बरसे चिराग पासवान, कहा- उन्होंने मेरे पिता का अपमान किया है 

उल्लेखनीय है कि इस सीट पर वर्ष 2019 में निर्वाचित कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का इस साल अप्रैल में निधन होने की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है। वर्ष 2019 के चुनाव में इसी सीट से दत्त को हुड्डा से हार मिली थी। इस सीट से कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। उल्लेखनीय है इस सीट पर भाजपा को आज तक जीत नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Rohit Shetty Birthday: कभी Tabu के कपड़े किए प्रेस, आज हैं Bollywood के सबसे सफल Director

Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 64 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर ग्रामीण समेत 24 जिलों को मिले नए SP

Operation Epic Fury की रफ्तार तेज! Iran का मुख्य तेल टर्मिनल Kharg Island तबाह, Donald Trump बोले- ईरान अब घुटनों पर है

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन