हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों संग अयोध्या में रामलला के दर्शन पूजन किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

अयोध्या। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, 13 मंत्रियों और 13 विधायकों ने सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के दर्शन-पूजन किए। अधिकारियों ने इसकी जानकरी दी। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार का यह काफिला विमान से यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां से सैनी समेत सभी नेता रामलला के दर्शन पूजन के लिये पहुंचे। सैनी ने कहा कि अयोध्या पहुंचकर रामलला के अप्रतिम सौंदर्य और उनके व्यक्तित्व की विशालता के दर्शन किए। 

सैनी ने कहा, कई राज्य सरकारों ने आवेदन किया है, धार्मिक नगरी अयोध्या में गेस्ट हाउस के लिए हरियाणा सरकार भी आवेदन करेगी। अयोध्या हवाई अड्डे पर सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “पूरे प्रदेश में खुशहाली आए, प्रदेश विकास में आगे बढ़े। ऐसी कामना हम भगवान से कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “आज हमें भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।” 

इसे भी पढ़ें: CAG गिरीश चंद्र मुर्मू ने शिमला में ‘चैडविक हाउस’ संग्रहालय का उद्घाटन किया

सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत चुनाव से पहले राज्य के श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या आए हैं। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कई शहरों से बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना कर चुके हैं। सैनी ने बताया कि इन बसों में सरकार 60 साल से अधिक उम्र और एक लाख 80 हजार रुपये सालाना आय वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थयात्रा करा रही है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम