हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मतदाताओं से आप को यमुना पार खदेड़ देने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने में ‘‘विफल’’ रहने का आरोप लगाया।

पिछले साल एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले तीन अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह क्षेत्र काफी चर्चा में रहा था।

जनसभा में आप नीत सरकार पर हमला करते हुए सैनी ने आरोप लगाया कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। सैनी ने कहा, ‘‘उन्होंने स्वच्छ पानी का वादा किया था, लेकिन लोग गंदे पानी से जूझ रहे हैं...केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस जैसा बनाने का वादा किया था, लेकिन शहर की सड़कें खस्ता हालत में हैं। वह पिछले 10 वर्षों में अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए सैनी ने कहा कि आप सुप्रीमो तिहाड़ से ‘‘छुट्टी’’ पर बाहर आए हैं और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जेल लौट आएंगे। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर हैं।

सैनी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा,‘‘दिल्ली के लोग इस तरह की घृणित बयानबाजी को खारिज करते हैं। वे एक ईमानदार सरकार के साथ खड़े हैं।’’ दिल्ली में विधानसभा चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

Israel Election Results: चुनाव समिति ने राष्ट्रपति को सौंपे नतीजे, धांधली के दावे खारिज

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप