Punjab में गरजे Haryana CM Nayab Singh Saini, बोले- AAP-Congress दोनों ही वादे पूरे करने में फेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के शासन में नशाखोरी, अपराध, अराजकता और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं अब भी व्याप्त हैं। पंजाब के कुराली में एक रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार, दोनों अपने वादों को पूरा करने में विफल रहीं। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहां जागरूक जनता अवलोकन करती है, समझती है और अनुभव के आधार पर निर्णय लेती है... पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस पार्टी को और फिर आम आदमी पार्टी को मौका दिया।”

इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर चलती है। सैनी ने पूछा, ‘‘झूठ पर राजनीति कब तक चलती रहेगी? जब सच्चाई की हवा चलेगी, तब यह सब बदलेगा।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब को ‘डबल इंजन’ वाली सरकार की जरूरत है, एक ऐसी सरकार जो न सिर्फ वादे करे बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखती हो।

प्रमुख खबरें

EC मार्च पर Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- यह ड्रामा कब तक चलेगा?

आसमान से दुश्मन पर नजर रखेगी ये तीसरी आंख, DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर किया HAPS का सफल ट्रायल

Cabinet ने दी 10,000 करोड़ रुपये के SME Growth Fund को मंजूरी

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज