Haryana: मुख्यमंत्री सैनी ने श्रम विभाग में ‘अनियमितताओं’ की जांच के लिए समिति गठित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रम विभाग में काम की पर्चियों के सत्यापन और श्रमिकों के पंजीकरण में कथित अनियमितताओं की जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की।

समिति इस मामले की गहन जांच करेगी और एक महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह घटनाक्रम हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा यह आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है कि हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में कार्य पर्चियों से संबंधित गंभीर अनियमितताएं लंबे समय से व्याप्त हैं।

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि घोटाला लगभग 1,500 करोड़ रुपये का हो सकता है। विज ने मुख्यमंत्री सैनी को पत्र लिखकर एक प्रतिष्ठित जांच एजेंसी द्वारा गहन जांच की सिफारिश की थी।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने पर Congress का केंद्र पर हमला

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश

Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग