Haryana: कांग्रेस ने EC पर लगाया डेटा अपडेट नहीं करने का आरोप, पूछा- क्या बीजेपी प्रशासन दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक के भाजपा 50 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस सिर्फ 34 सीटों पर आगे चल रही है। इन सब के बीच कांग्रेस अब चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या बीजेपी प्रशासन दबाव बनाने की कोशिश कर रही है? कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर डाटा नहीं अपलोड करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का दावा है कि जानबूझकर चुनाव आयोग डाटा अपलोड नहीं कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: BJP के साथ हाथ मिलाना दुष्यंत चौटाला को पड़ा भारी! अपने गढ़ में छठे स्थान पर पहुंचे

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार गिनती किए गए राउंड की वास्तविक संख्या और टेलीविजन पर दिखाए जा रहे राउंड की संख्या में अंतर है। 

उन्होंने कहा कि ईसी डेटा पीछे चल रहा है, वे अभी भी चौथा या पांचवां पाया गया डेटा दिखा रहे हैं जबकि 11 राउंड की गिनती हो चुकी है। हमारे महासचिव संचार ने चुनाव आयोग को ट्वीट कर पूछा है- डेटा के प्रदर्शन और अपलोडिंग में देरी करके स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में आपको हर राउंड की गिनती के साथ लाइव डेटा मिल रहा है लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं है। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि हमें इसके बारे में पता था और ऐसा होना ही था। 

इसे भी पढ़ें: Haryana में कांग्रेस ने अभी नहीं छोड़ी उम्मीद, Bhupinder Singh Hooda बोले- बनेगी हमारी सरकार

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो मूलभूत बात कही, जो राय हमने रखी, उसे लोगों ने स्वीकार किया. बीजेपी चाहे कुछ भी कहे... हम जीत रहे हैं।' पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये तस्वीर जल्द ही बदलेगी। हमारे पास हरियाणा से अच्छी खबर होगी। उन्होंने कहा कि मैं ईसी की वेबसाइट देख रहा हूं। वेबसाइट पर डेटा नहीं बदल रहा है। हमारा वोट शेयर बीजेपी से कहीं आगे है. यह सीटों में तब्दील हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Punjab PCS Exam में गड़बड़ी के आरोपों पर High Court सख्त, 751 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू रुका

राजस्थान ACB ने IAS Shikhar Agrawal और निजी कंपनी निदेशकों पर दर्ज की FIR

New Zealand में भारतीय Armed Forces की हॉकी टीम ने मेजबान रक्षा बल को 4-1 से हराया

Trump, Putin और शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक, APEC Summit में परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा