हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पत्रकारिता में करेंगे पीएचडी, छात्रों के बीच बैठकर दी परीक्षा

By अंकित सिंह | Mar 07, 2022

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पत्रकारिता में पीएचडी करेंगे। इसी को लेकर वह रविवार को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में पीएचडी की परीक्षा देने पहुंचे थे। दुष्यंत चौटाला पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रवेश परीक्षा में पास हो गए हैं। दुष्यंत को 77 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला है। आवेदन के बाद चौटाला अपनी परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। आश्चर्य की बात तो यह रही कि उनके साथ कोई भी सुरक्षा गार्ड या सिक्योरिटी नहीं था। परीक्षा हॉल में वह एक आम परीक्षार्थी की तरह बैठे। 

इसे भी पढ़ें: समाज के तनाव को कम करने के लिए पारित हुआ धर्मांतरण निवारण विधेयक - मुख्यमंत्री

मीडिया से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने बताया कि निरंतर शैक्षणिक स्तर पर अपग्रेडेशन चलता रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के लिए शिक्षा जरूरी है। दुष्यंत चौटाला ने एलएलएम कर रखा है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग में 11 सीटों के लिए परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। इसके लिए कुल 95 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। प्रश्न पत्र अंग्रेजी तथा हिंदी में थे। परीक्षा 10 से 12:00 तक चली। 

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus