हरियाणा चुनाव: नीलोखेड़ी से ‘आप’ उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए नीलोखेड़ी (सुरक्षित) सीट से पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। इसमें कहा गया कि बाजवा ने सिंह को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया।

‘आप’ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का घटक दल है, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाने के कारण आप राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

सिंह से पहले, फरीदाबाद सीट से आप उम्मीदवार प्रवेश मेहता 28 सितंबर को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस बीच, बाजवा ने कांग्रेस में सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि वह बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

पैसा नहीं, भरोसा है यूपीआई की सबसे बड़ी पूंजी

टैरिफ पर अमेरिकी सांसद ने दी धमकी तो भारत ने भी तगड़ा सुना दिया, ट्रैप हैरान!

हिमाचल से हरियाणा जाते समय राजस्थान कांग्रेस के पार्षद लापता हो गए; पुलिस ने जांच शुरू की

अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश: लखनऊ में SP प्रमुख को निशाना बनाने वाला पोस्टर सामने आया