Haryana: मुहाने पर चुनाव, नाराज हुए भूपिंदर सिंह हुड्डा, राहुल गांधी की पहल कांग्रेस पर कहीं पड़ न जाए भारी

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा में गठबंधन के लिए बातचीत चल रही है। यही कारण है कि उम्मीदवारों की घोषणा में देरी की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू हो गया और 12 सितंबर आखिरी तारीख है। भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में, AAP कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही है, जिस पर वह सहमत नहीं है।

लोकसभा चुनाव के बाद हुड्डा ने कई बार स्पष्ट किया था कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है। हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन के लिए राहुल गांधी का हालिया प्रयास इस पुरानी पार्टी के राज्य नेतृत्व को रास नहीं आया है। हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाला राज्य कांग्रेस गुट इस प्रस्ताव को लेकर विशेष रूप से निराश है। करीबियों के टिकट कटने और कांग्रेस का AAP से गठबंधन का भूपेंद्र हुड्डा ने खुलकर विरोध कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, खड़गे बोले- चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा

हुड्डा विशेष रूप से कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर परेशान हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय पार्टी जिन सीटों की मांग कर रही है उनमें वे सीटें भी शामिल हैं जहां से उनके उम्मीदवार हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि इन सीटों में जिंद, पिहोवा और कलायत शामिल हैं। कांग्रेस-आप के बीच प्रस्तावित सीट बंटवारे से न सिर्फ हुड्डा खेमा नाराज है। कथित तौर पर कुछ मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार करने के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेतृत्व के फैसले से भी हुड्डा खेमे के नेता नाराज हैं। वर्तमान में, सबसे पुरानी पार्टी के पास हरियाणा विधानसभा में 28 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

15 साल बाद Zindagi Na Milegi Dobara के सीक्वल पर Zoya Akhtar का बड़ा खुलासा, स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

Arjuna Award Selection: Divya Deshmukh और Tejaswin Shankar की जीत पर मुहर, खेल मंत्रालय ने 17 खिलाड़ियों को चुना

VIDEO । पवन सिंह से शादी करना चाहती थी Amrapali Dubey? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

अल्पसंख्यकों की असुरक्षा से आतंकवाद तक पाक का यथार्थ