हरियाणा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, सीएम खट्टर, योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को टिकट

By अंकित सिंह | Sep 30, 2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हाल में ही पार्टी में शामिल होने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त को बड़ौदा से टिकट दिया गया है जबकि पिहोवा से पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगे। दादरी से पहलवान बबीता फोगाट को टिकट दिया गया है। हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे।हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे।  

 

 

बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होने है। फिलहाल राज्य में भाजपा कवी सरकार है। एक के बाद एक कई बैठकों के बाद उम्मीदवारों के मान की घोषणा की गई है। 

भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 78 उम्मीदवारों की सूची जारी की

 

भाजपा ने हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने 78 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी में हाल में शामिल हुए कुछ खिलाड़ियों को भी टिकट दिए गए हैं। पहलवान बबीता फोगाट, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह, ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त को क्रमश: दादरी, पिहोवा और बरोदा से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 90 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव के लिए 38 विधायकों को फिर से टिकट दिया है और उनमें से सात के टिकट काट दिए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को हुई थी।  खट्टर 2014 में करनाल सीट से चुनाव जीते थे।  हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाणा, कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद और ओम प्रकाश धनखड़ बादली से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाट नेता बिरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 2014 में उन्होंने जीत हासिल की थी।  उम्मीदवारों में नौ महिलाएं और दो मुस्लिम हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar