Haryana Elections: अधर में अटका कांग्रेस और AAP का गठबंधन! सीटों पर नहीं बनी सहमति

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर विराम लगता दिखाई दे रही है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सीट बंटवारे पर आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहे हैं, जिससे गठबंधन पर बातचीत लगभग खत्म हो गई है। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस द्वारा आप की मांगें नकारने के बाद गठबंधन की बातचीत पटरी से उतर गई। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: मुहाने पर चुनाव, नाराज हुए भूपिंदर सिंह हुड्डा, राहुल गांधी की पहल कांग्रेस पर कहीं पड़ न जाए भारी

कहा यह भी जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। कथित तौर पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष भी अपना विचार व्यक्त किया है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन था, जहां कांग्रेस ने उसे कुरुक्षेत्र सीट की पेशकश की थी। हालांकि, AAP के सुशील गुप्ता बीजेपी के नवीन जिंदल से 29,021 वोटों से हार गए। कुल मिलाकर, AAP को 3.94 प्रतिशत वोट मिले।

हुड्डा विशेष रूप से कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर परेशान हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय पार्टी जिन सीटों की मांग कर रही है उनमें वे सीटें भी शामिल हैं जहां से उनके उम्मीदवार हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि इन सीटों में जिंद, पिहोवा और कलायत शामिल हैं। कांग्रेस-आप के बीच प्रस्तावित सीट बंटवारे से न सिर्फ हुड्डा खेमा नाराज है। कथित तौर पर कुछ मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार करने के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेतृत्व के फैसले से भी हुड्डा खेमे के नेता नाराज हैं। 

प्रमुख खबरें

Mission Punjab 2027: क्या सिख कार्ड से सत्ता का समीकरण साधेगी BJP? छवि बदलने की तैयारी!

ईरान ने आसमान पर बिठाया तगड़ा पहरा, ट्रंप ने बेटे की शादी में जाने का प्रोग्राम किया कैंसल, मिडिल ईस्ट में अब क्या बड़ा होने वाला है?

PM Modi पर टिप्पणी पर FIR, Congress नेता Ajay Rai का दावा- वीडियो AI-Generated है

है जवानी तो इश्क़ होना है के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़े David Dhawan, बोले- अस्पताल में वरुण साये की तरह साथ रहा