Haryana Elections: कांग्रेस ने तय किए 71 सीटों के लिए उम्मीदवार, जुलाना से चुनावी दंगल में उतरेंगी विनेश फोगाट!

By अंकित सिंह | Sep 06, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लकेर आज कांग्रेस की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। वहीं, कांग्रेस में शामिल हुईं पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि बजरंग पुनिया, जो आज पार्टी में शामिल होने के लिए फोगाट के साथ थे, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जब से विनेश फोगाट ने पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की, तब से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पहलवान को चरखी दादरी या जुलाना से मैदान में उतारा जा सकता है।

वहीं, हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर विराम लगता दिखाई दे रही है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सीट बंटवारे पर आम सहमति तक पहुंचने में विफल रहे हैं, जिससे गठबंधन पर बातचीत लगभग खत्म हो गई है। सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस द्वारा आप की मांगें नकारने के बाद गठबंधन की बातचीत पटरी से उतर गई। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया, खड़गे बोले- चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा

आप हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए 10 सीटों की मांग कर रही थी, जिसे सबसे पुरानी पार्टी ने अस्वीकार कर दिया। विशेष रूप से, पहले यह बताया गया था कि राहुल गांधी आप के साथ गठबंधन करने के इच्छुक थे क्योंकि आम चुनावों में उनके गठबंधन ने राज्य में भाजपा को एक और क्लीन स्वीप नहीं होने दिया था। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 9 सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था। 9 में से कांग्रेस 5 सीटें जीतने में कामयाब रही। आप ने जिस एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ा था वह हार गई।

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma केस में पति समर्थ सिंह गिरफ्तार, Police ने मांगी 7 दिन की रिमांड, खुलेंगे कई राज?

UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द

Delhi से Noida Airport अब बस 21 मिनट में! Yogi सरकार के Rapid Rail प्रोजेक्ट को हरी झंडी

साल्ट लेक स्टेडियम से हटाई गई ममता की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति, खेल मंत्री ने इसे भद्दा और निरर्थक बताया