Haryana Elections: AAP-Congress के बीच कोई गठबंधन नहीं! केजरीवाल की पार्टी ने जारी किए 20 उम्मीदवारों के नाम

By अंकित सिंह | Sep 09, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस AAP को राज्यों में तीन से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थी, जबकि AAP ने दोहरे अंकों में सीटों की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के कामचोर LG का कोर्ट में हुआ पर्दाफाश, खुले नाले में गिरने से हुई थी मां-बेटे की मौत को लेकर AAP का बड़ा अटैक

हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर जोर तेज कर दिया है। आप की हरियाणा राज्य इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि अगर शाम तक सहमति नहीं बनी तो उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी करेगी।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी